फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में ग्यारह प्रवासियों समेत 19 कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले

Mon, 29 Jun 2020 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार की देर रात जिले में 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सक्रिय हो गया। इसमे 11 प्रवासी हैं तथा 8 लोग स्थानीय हैं। इनमे 2 बालिका व 3 महिलायें तथा 1 बालक समेत 13 पुरूष है।

विज्ञापन


इसमे से 8 महाराष्ट्र, एक-एक दिल्ली, गुजरात और नोएडा से आए हुए हैं। जनपद में बरहनी ब्लाक के 1, चहनिया के 1, चकिया के 5, चंदौली 7, सकलडीहा 2 और शहाबगंज ब्लाक के 3 रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रहीं है।

इस प्रकार जनपद में कोविड के 141 केस हो गए हैं। इसमे अब तक 12 लोग ऐसे हैं जो स्थानीय हैं। एक्टिव केस की संख्या 80 है व 60 व्यक्ति डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत जो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें