फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें बुलेट ट्रेन नहीं, बुलेट प्रूफ जैकेट चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सीरगोवर्धन में गठबंधन की रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीमा को सुरक्षित करने का दावा करने वालों के राज में रोज जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसे में हमें बुलेट ट्रेन नहीं, बुलेट प्रूफ जैकेट चाहिए। बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर प्रकरण पर कहा- एक जवान से मुकाबला नहीं कर पाए तो नामांकन खारिज करवा दिया। आप लोग बहादुर बने और गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया घूमने वाले पीएम से कुछ नहीं मिला। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वरुणा कॉरिडोर का काम रुकवा दिया। सीवर लाइन जोड़ नहीं पाए। गंगा, वरुणा के शहर में पीने को पानी नहीं। जिनकी नीयत साफ नहीं, वे गंगा को क्या साफ करेंगे। वह हमारे आपके नहीं, एक प्रतिशत धनी लोगों के पीएम हैं। चाय वाले चौकीदार बन गए। मुख्यमंत्री योगी के बारे में कहा कि उन्होंने लैपटॉप नहीं बांटा, क्योंकि वे चलाना नहीं जानते। वे कहते हैं कि यह जातियों का गठबंधन है, जबकि यह गरीबों के दिलों का गठबंधन है। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा भ्रम फैलाने का काम कर रही है। लेकिन फूट डालो राज करो की नीति कामयाब नहीं होगी। कांग्रेस ने छह हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया, लेकिन 70 साल में इन्होंने गरीबी खत्म नहीं की। हमारी सरकार बनी तो सरकारी और निजी क्षेत्रों में स्थायी नौकरी देंगे। हमारे गठबंधन को महामिलावटी कहते हैं, जबकि हमारा गठबंधन महा सामाजिक परिवर्तन का है। मंच से वाराणसी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी शालिनी यादव और चंदौली के प्रत्याशी संजय चौहान ने सपा प्रमुख को साइकिल और बसपा प्रमुख को हाथी भेंट किया। इसके अलावा रालोद प्रमुख को तस्वीर और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान मंच से नेताओं ने गठबंधन की प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें