फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को छह घंटे में सात किमी का रोड शो करेंगी प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी पार्टी प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में 15 मई को रोड शो करेंगी।
विज्ञापन

रोड शो का रूट वही होगा, जिस रूट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो निकला था। हालांकि प्रियंका का रोड शो मालवीय प्रतिमा से विश्वनाथ मंदिर तक ही जाएगा। नामांकन से पहले पीएम ने बीएचयू के सिंह द्वार से दशाश्वमेध तक रोड शो किया था। शाम चार बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले सात किलोमीटर के रोड शो के दौरान मतदाताओं को कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में भी बताया जाएगा।
प्रियंका का रोड शो मालवीय प्रतिमा से शुरू होकर रविदास गेट, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांस फाटक और चौक होते हुए विश्वनाथ मंदिर के गेट संख्या चार तक जाएगा। मोदी की तुलना में प्रियंका के रोड शो की दूरी करीब दो किलोमीटर ज्यादा होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रो. सतीश कुमार राय ने बताया कि रोड शो के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव काशी विश्वनाथ सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगी। रोड शो के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केएल शर्मा दो दिनों से शहर में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक चौधरी सत्यवीर सिंह भी शनिवार को आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें