फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकॉक जाने वाले विमान में आई खराबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकाक जाने वाले इंडिगो के विमान 6ई 97 में मंगलवार को खराबी आ गई। जब तक इसकी जानकारी हुई, यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी और यात्री एयरोब्रिज पर पहुंच चुके थे। यात्रियों को वहीं रोक दिया गया, जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया। देर शाम खराबी दूर हो पाई, तब विमान यात्रियों को लेकर बैंकाक रवाना हुआ।
विज्ञापन

इंडिगो का विमान एयरपोर्ट के एप्रन पर खड़ा था। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठने के लिए जा रहे थे। इसी बीच विमान में खराबी की जानकारी हुई। इसके बाद यात्रियों को एयरोब्रिज पर ही रोक दिया गया। इस पर यात्री हंगामा करने लगे। उन्हें समझाकर खाने-पीने के साथ बैठने का प्रबंध कराया गया। यह विमान बैंकाक से दोपहर 11 बजे वाराणसी पहुंचता है। यही विमान वाराणसी से दोपहर बाद 2:55 बजे बैंकाक के लिए प्रस्थान करता है। मंगलवार को विमान अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से शाम 7:10 बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरा। इस बारे में इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक अभिजीत पांडेय ने बताया कि विमान में खराबी आई थी जिसके कारण यात्रियों को विलंब का सामना करना पड़ा। विमान के ठीक होने बाद यात्रियों को बैंकॉक भेज दिया गया।
डीआरआई की टीम ने पांच लोगों को लिया हिरासत में
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से बैंकाक जाने वाले पांच यात्रियों को डीआरआई की टीम ने मंगलवार को रोक लिया। हालांकि उनको क्यों रोका गया, इस बारे में एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों या एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए। संभावना है कि उनके पास से विदेशी करेंसी बरामद की गई है। पांचों यात्रियों को हिरासत में लेने के बाद डीआरआई की टीम बिना बिलंब किए उन्हें शहर ले कर चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें