फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का अंतिम दिन आज, उमड़ेंगे दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सातवें चरण के नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को अंतिम दिन है। वाराणसी संसदीय क्षेत्र से दावेदारी का आखिरी मौका होगा, ऐसे में सुबह से ही उम्मीदवारों की कतार लगने की संभावना है। कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशियों ने भी अब तक पर्चा नहीं दाखिल किया है। इसके अलावा दर्जनों किसानों के साथ अन्य दावेदारों ने भी नामांकन की तैयारी कर रखी है। इसे देखते हुए कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है।
विज्ञापन

वाराणसी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 31 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन पत्र लेने के लिए बैंक में चालान शुल्क जमा करने वालों की संख्या 106 है। अब तक 73 लोग नामांकन पत्र भी ले चुके हैं। ऐसे में 42 लोग सोमवार को नामांकन करने पहुंचेंगे। इसके अलावा देश के अलग-अलग प्रदेशों से किसान भी वाराणसी पहुंचकर नामांकन दाखिल करने का दावा कर चुके हैं। उधर, पूर्व सांसद अतीक अहमद ने भी इलाहाबाद के एमपी एमएलए कोर्ट में जेल से बाहर आकर वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। गोरखपुर के अर्थी बाबा ने भी सोमवार को नामांकन का दावा किया है।
बताते चलें कि वर्ष 2014 में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से 84 लोगों ने पर्चा भरा था। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 43 लोग मैदान में बचे थे और 20 उम्मीदवार निर्दलीय थे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ईवीएम के जरिए 360 प्रत्याशियों का चुनाव कराया जा सकता है। इससे ज्यादा प्रत्याशी होने पर बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें