फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री पुल अब 23 अप्रैल से बंद नहीं होगा

Wed, 24 Apr 2019 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री पुल अब 23 अप्रैल से बंद नहीं होगा। सोमवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। एक दिन पहले रविवार को पुल की भार क्षमता और पुल के कंपन का कारण जांचने के लिए एक सप्ताह के लिए भारी वाहनों का आवागमन बंद करने का निर्देश जारी किया गया था।
विज्ञापन

चुनाव तैयारियों को लेकर सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान पुल को बंद किए जाने से निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए पुल को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि संबंधित टीम से संपर्क कर इस बाबत जानकारी दे दी जाए। उन्होंने कहा कि अग्रिम आदेश तक पुल को बंद करना स्थगित कर दिया जाए।
शास्त्री पुल मिर्जापुर को वाराणसी सहित भदोही और इलाहाबाद से सीधे जोड़ता है। इस पुल से प्रतिदिन कम से कम दस हजार छोटे- बड़े वाहन गुजरते हैं। यह एक प्रकार से जिले की लाइफ लाइन है। इस पुल के बंद होने से उनको कम से कम 25 से 30 किलोमीटर तक की अधिक दूरी तय करनी पड़ती। इससे समय और ईधन दोनों ही अधिक लगेगा। हालांकि इस बीच भटौली पुल बन गया है, इससे भी मिर्जापुर जाया जा सकता है। लेकिन शास्त्री पुल पर वाहनों का भार ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें