फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मलबा मिला तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना

Wed, 24 Apr 2019 10:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी और पॉलिथीन पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम के जरिए चौराहों पर घोषणा कराई जा रही है कि यदि सड़क पर मलबा मिला तो 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना अदा नहीं करने पर जेल भेजा जाएगा। पॉलिथीन का प्रयोग करने पर अब 25 हजार रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर लगे लाउडस्पीकर से यातायात के प्रति जागरूकता वाली घोषणाओं के साथ ही गंदगी न फैलाने और पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की जा रही है। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माने और सजा के प्रावधान के बारे में भी बताया जा रहा है। नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलता रहेगा। यदि लोग नहीं चेतते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सौ ग्राम से कम पॉलीथिन पकड़े जाने पर एक हजार, सौ से पांच सौ ग्राम तक दो हजार, पांच सौ ग्राम एक किलोग्राम तक पांच हजार और एक किलो से अधिक पॉलिथीन मिली तो 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें