फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरिडोर के लिए मुमुक्षु भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में स्थित वृद्ध जन आश्रम मुमुक्षु भवन की रजिस्ट्री हो गई है। देर रात भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य भी शुरू हो गया। हालांकि अभी जूना अखाड़ा और निर्मल मठ का मामला अटका हुआ है।
विज्ञापन

39 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने निरीक्षण किया था और कॉरिडोर क्षेत्र में आने वाले वृद्ध जन आश्रम मुमुक्षु भवन, निर्मल मठ और जूना अखाड़े के भवन को शामिल करने के लिए बात करने को कहा था। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार अधिकारियों की ओर से की गई वार्ता के बाद मुमुक्षु भवन की रजिस्ट्री रविवार देर रात को हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, करीब ढाई करोड़ रुपये से इस भवन की रजिस्ट्री कराई गई है। ध्वस्तीकरण प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सोमवार को इसे खाली कराने के बाद देर रात इस भवन के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। अन्य भवनों की खरीद प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें