फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चेचई’ के असर से ठिठुरी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आंध्र प्रदेश में आए चेचई तूफान के कारण सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 20.5 पर पहुंच गया। जबकि रविवार को यह 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ठिठुरन से लोगों की कंपकंपी छूट गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसी तरह का मौसम शुक्रवार तक बने रहने की संभावना है। वाराणसी और आसपास जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को लोग धूप का इंतजार करते रहे, लेकिन सूर्य देव बादलों में छिपे रहे। ठंड से लोग ही नहीं, पशु और पक्षी भी ठिठुरते रहे। शाम पांच बजे के बाद ठिठुरन और बढ़ गई। ग्रामीण इलाकों में शीत लहर जैसा माहौल रहा। दिसंबर का यह सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, मौसम में अचानक बदलाव आंध्र प्रदेश में आए चेचई तूफान के कारण है। इसकी वजह से पुरवा हवा में नमी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से गलन बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 18 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम राजीव बाटला के अनुसार, कोल्ड फ्रंट की वजह से मौसम में बदलाव है। इसी सप्ताह से कोहरा भी पढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें