फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल चलकर सीएम ने किया विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट से पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिक्षेत्र में कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में हो रहे ध्वस्तीकरण और अन्य कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचीन मंदिरों को सीएम ने देखा और उसके संरक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद मंदिर कार्यालय में कॉरिडोर का नक्शा बनाने वाले कंसलटेंट कंपनी ने अपना प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान अधिग्रहित भवन, ध्वस्तीकरण सहित अन्य योजनाओं को मुख्यमंत्री के सामने विस्तार से बताया। इसके बाद उन्होंने अन्नक्षेत्र में 11 बटुकों को भोजन और दक्षिणा देकर अन्नक्षेत्र का विधिवत शुभारंभ किया। शनिवार से अन्न क्षेत्र बाबा दरबार के श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क की सुविधा वाली अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट पर लगाई गई इस मशीन में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी मंदिर के गेस्ट हाउस की बुकिंग, आन लाइन चढ़ावा और मंदिर की सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें