फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी को फंसाने के लिए बताया लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। बाबतपुर एयरपोर्ट के समीप 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूटे जाने की घटना का सोमवार की रात पुलिस ने कुद घंटे में ही खुलासा कर दिया। मामला लूट का नहीं बल्कि युवक की पत्नी के प्रेमी के द्वारा मारपीट का निकला।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत घोघरी गांव निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका 20 हजार रुपया और सोने की चेन लूट ली गई है। इस सूचना पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो युवक बार-बार बयान बदलने लगा। इंस्पेक्टर फूलपुर ने युवक की तलाशी ली तो उसके जेब से 20 हजार रुपये बरामद हो गए और पता लगा कि वो सोने की चेन नहीं पहना था। कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि युवक का विवाह कबिरामपुर में हुआ है। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का प्रेमी उसे परेशान कराता था। सोमवार की शाम पत्नी के प्रेमी ने उसे मारापीटा। पुलिस ने युवक की पत्नी के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें