फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में चला हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मां गंगा की सौगंध खाकर काशी की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को शर्म आनी चाहिए। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर सरकार के स्वार्थपूर्ण मंशा के बारे में जनता को बताएंगे और इसे बड़े जनांदोलन का रूप देंगे। सावन के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

सोमवार को महानगर युवा कांग्रेस ने मैदागिन चौराहे से मंदिर तोड़ने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि काशी में युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता संघर्ष करने को तैयार है। प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा की युवा कांग्रेस लगातार वर्षों से बनारस के हर जनमुद्दों पर लड़ाई लड़ रही है। हस्ताक्षर अभियान में ओमशंकर शुक्ल, फसाहत हुसैन, चंचल शर्मा, पार्षद मयंक चौबे, देवेंद्र सिंह, रोहित दूबे, विजय उपाध्याय, हसन मेहंदी कब्बन, धीरज शुक्ला, अनुभव राय, धीरज सोनकर, रितेश चौरासिया, मंगलेश सिंह, इमरान खान, सन्नी भारद्वाज, बृजेश राय आदि मौजूद रहे। संयोजन व संचालन मनोज यादव व कोऑर्डिनेटर किशन यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें