फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन को चित करने की व्यूहरचना करेंगे शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को यहां विपक्ष के संभावित महागठबंधन को चित करने की व्यूहरचना के साथ पार्टी के मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करेंगे। यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे शाह कार्यकर्ताओं को चुनावी महाभियान की तैयारियों पर खास टिप्स देंगे।
विज्ञापन

दरअसल, शहर से गांवों तक आम जन के बीच सीधी पैठ बढ़ाने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर मोर्चेबंदी की अपनी खास रणनीति से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराएंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया और आईटी सेल के दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के लिए एक तरह से यह प्रशिक्षण सत्र होगा। सोशल इंजीनियरिंग, राजनीतिक समीकरणों के साथ ही वालंटियर्स को चुनावी युद्धकौशल की बारीकियां बताई जाएंगी। विपक्ष के हर वार का सोशल मीडिया पर जवाब कैसे दिया जाए, भाजपा सरकार के विकासवाद और राष्ट्रवाद से किसी तरह अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, इन सभी पहलुओं पर बताया जाएगा। रोजगार, कौशल विकास और अन्य सरकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से पेश करने, युवाओं-महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों को मजबूती से रखने के तौर-तरीके बताए जाएंगे। बता दें कि भाजपा संगठन के लिहाज से छह क्षेत्र बनाए गए हैं। इनमें काशी, गोरखपुर, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और अवध क्षेत्र है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अपनी मुहिम की शुरुआत काशी से करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह पहले इन क्षेत्रों में बैठकें करेंगे। उसके बाद इन क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की रैलियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें