फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन के शिल्पकार रामजीत बिंद का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हाथों की हुनरमंदी से अपनी अलग छाप छोड़ने वाले जिले के कालीन के शिल्पकार रामजीत बिंद का सोमवार को दोपहर में निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। खबर लगते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों और करीबियों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद रामपुर गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपने हुनर से लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के साथ दो इंच की कालीन पर कई नेताओं और खिलाड़ियों के चित्र बनाने पर उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

मोढ़ पुरानी बाजार से सटे जमुनीपुर अठगवां गांव निवासी रामजीत बिंद का जन्म 12 मार्च 1948 को हुआ था। मखमली कालीनों के लिए विख्यात कालीन नगरी के शिल्पकार देश ही नहीं विदेशों तक अपनी छाप छोड़ चुके हैं। कालीन बुनाई के लिए 2008-09 में नेशनल अवार्ड से नवाजे जा चुके रामजीत बिंद विश्व के सबसे महीन और छोटी कालीन बनाने वाले थे। दो इंच के मामूली आकार वाले कालीन में 24 हजार गांठों से रामजीत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, सोनिया गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का चित्र बना दिया था। सबसे छोटी कालीन बनाने के लिए 2003 में लिमका बुक आफ रिकार्ड में उनका नाम दर्ज हुआ। सोमवार को शाम सात बजे रामपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। वह अपने पीछे एक बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें