फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों फरियादी तहसीलों से लौटे निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में एक बार फिर फरियाद लेकर आने वाले ज्यादातर लोगों को त्वरित न्याय नहीं मिल सका। उमस और गर्मी पसीना बहाते बड़ी संख्या में लोग तहसीलों में पहुंचे। तीनों तहसीलों में 381 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें सिर्फ नौ मामलों का मौके पर निस्तारण हो पाया। 372 मामले लंबित रह गए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तहसील दिवस में उमस और गर्मी के बीच दूर-दराज से लोग अपनी समस्या को लेकर आते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया जाना चाहिए। भूमि विवाद सुलझाने के लिए राजस्व और पुलिस टीम मौके पर जाकर देखे। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल से लोग लाभान्वित हुए। होमियोपैथ के स्टॉल पर 59 पीड़ितों को दवा, विधवा पेंशन के आठ मामलों को ऑनलाइन किया गया। संयुक्त चिकित्सक टीम ने 11 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 215 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें कीं, जिनमें छह फरियादियों के मामलों को तत्काल निस्तारित कर दिया गया। शेष आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस के 624 प्रकरण लंबित हैं, जो गंभीर विषय है। इस मौके पर एसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसडीएम आशीष कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सतीश सिंह, डीएसओ संजय पांडेय, डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी, आरबी मौर्य आदि रहे। औराई तहसील में एसडीएम केशवनाथ की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान आए 65 मामलों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। भदोही तहसील में एडीएम राम सिंह वर्मा और तहसीलदार रामजी की देखरेख में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के 97 मामले आए, जिनमें से तीन मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें