वाराणसी। केन्द्र सरकार के चार पूरे होने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देशभर में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बात की। रसोई को प्रदूषणमुक्त करने और योजना से जुड़े लाभ पर प्रधानमंत्री ने विस्तार से बात की। इस दौरान देशभर में महिलाएं वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मौजूद रही और प्रधानमंत्री ने उनसे बात भी की। वाराणसी में 10 महिलाएं भी इस दौरान मौजूद रही, हालांकि पीएम से बात नहीं कर पाने के चलते वे मायूस दिखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 45 मिनट तक चली वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद बाहर आई महिलाएं चंद्रा, सरिता सहित अन्य ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस ओर चूल्हा मिलने के बाद से जीवन काफी सरल हो गया है। चूल्हे के धुएं से निजात मिल गई है और समय भी पूरा बच रहा है। महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दूसरे राज्यों की महिलाओं से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि उज्ज्वला योजना के बाद खर्च बढ़ गया है। इस पर उन महिलाओं ने इससे हुई सहूलियत का जिक्र किया। इस दौरान बेटियों की पढ़ाई पर पीएम ने चर्चा की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।