फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर भी फीका रहा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार में अपेक्षाकृत तेजी नहीं देखी गई। इससे बाजार मायूस नजर आया। हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा खरीदारी बेहतर रही। आभूषण के लिए चर्चित भदोही नगर की प्रमुख दुकानों में खरीदारी करने ग्राहक आते जाते रहे, लेकिन खरीदारी ने अपेक्षा के अनुरूप तेजी नहीं पकड़ी। दुकानकारों का कहना है कि नोटबंदी, जीएसटी से बाजार अब भी उबर नहीं पाया है। एटीएम और बैकों से कैश की समस्या को भी इसका कारण बताया जा रहा है। इस बार जिले के सराफा बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर लोग धनलाभ के लिए सोने की खरीदारी करते हैं। लेकिन, सोने-चांदी पर महंगाई की मार भारी पड़ी। पिछले वर्ष की अक्षय तृतीया के मुकाबले इस बार तकरीबन 25 फीसदी कम कारोबार हुआ। गहना महल के संचालक नईम अंसारी का कहना है कि खरीदारी की नीयत से लोग घरों से निकले जरूर, लेकिन खरीदारी नहीं कर पाए। बहुत से ग्राहक केवल आभूषण देखकर लौट गए। देर शाम बाजार में हल्की रौनक दिखाई दी। प्रमुख आभूषण व्यवसायी राहुल बरनवाल ने कहा कि पिछले साल अक्षय तृतीय के समय सोना 28 हजार प्रति दस ग्राम के आसपास था, जबकि इस बार 32 हजार के लगभग रेट चल रहा है। जाहिर है महंगाई ने भी खरीदारी पर असर डाला है। शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने के कारण शादी वाले घरों में ही आभूषणों की थोड़ी बहुत खरीदारी हुई। सराफा व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजय सेठ ने कहा कि इस अक्षय तृतीया पर सामान्य दिनों के मुकाबले सोने-चांदी के आभूषणों की बेहतर खरीदारी हुई। लेकिन, बाजार को जो उम्मीद थी, वह पूरी होती नहीं दिखी।
वहीं, वाहन शोरूम संचालकों को भी मायूस देखे गए। धनंजय बजाज के अशोक गुप्ता ने बताया आम दिनों छह वाहन बेचते थे तो आज के दिन 10 वाहनों की बिक्री हुई। लेकिन, हम इसे सामान्य बिक्री मानते हैं। इसके कारणों के बारे में उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से लोगों के हाथ में कैश नहीं था, अन्यथा स्थिति थोड़ी बेहतर होती। शाम को कटरा बाजार, मेनरोड पर थोड़ी चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें