रामनगर। किला रोड स्थित सब्जी मंडी के पास से 36 वीं वाहिनी पीएसी जवान को चकमा देकर एक लाख बीस हजार रुपये से भरा बैग छीन कर युवक फरार हो गया। इस संबंध में रामनगर थाने में तहरीर दी गई है। 36वीं वाहिनी पीएसी का जवान पुष्पेंद्र सिंह किला के पास बैंक ऑफ बड़ौदा से पुत्री की शादी के लिए एक लाख बीस हजार रुपये निकाले थे। वह रुपये लेकर चौक की ओर चले। सब्जी मंडी के पास एक युवक बोला शर्ट के पीछे गंदा लगा है। जवान जैसे ही पीछे मुड़कर कर देखने लगा। युवक हाथ से छोटा बैग छीनकर फरार हो गया।
नगर इस समय उचक्के काफी सक्रिय हो गए हैं। लगातार वारदात के बाद पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। अभी कुछ दिन पहले किला के पास से उद्यमी संतोष जालान के 80 हजार रपये और लैपटॉप, टेगरा मोड़ के पास एक व्यापारी का एक लाख बीस हजार रुपये, एक सप्ताह पहले सूजाबाद पड़ाव से कोयला व्यापरी श्रेष्ठ टिकमलानी का तीन लाख 55 हजार रुपये उचक्कों ने उड़ा दिया था। एक भी घटना का भी पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी।
इनसेट
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के 24 हजार रुपये उड़ाए
रामनगर। रामनगर थाने से मात्र 100 मीटर दूर स्थित चौक पुलिस बूध के सामने शनिवार की सुबह पिपरी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विमलेश सिंह को झांसा देकर कार में रखा बैग लेकर युवक फरार हो गया। इसमें 24 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित ने दी पुलिस को सूचना दी है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अपने पति के साथ सोनभद्र से कार द्वारा वाराणसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चेकअप कराने जा रहीं थी। रामनगर चौक में कार रोक कर दिनेश प्रताप सिंह पानी की बोतल लेने चले गए। एक युवक ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष से कहा कि आप का कुछ कार से नीचे गिर गया है। अध्यक्ष देखने लगे इसी बीच युवक बैग लेकर भाग गया।