फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता 12 शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिना सूचना के कई वर्षों से लापता चल रहे परिषदीय विद्यालयों के 12 शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी। कई बार के नोटिस के बाद भी उनके ड्यूटी पर न लौटने और न ही कोई सूचना के बाद शिक्षा विभाग ने उनकी सेवा समाप्ति का फैसला किया है। शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति की सूचना दे दी गई है। लापता शिक्षक अगर सात अप्रैल तक नहीं पहुंचे तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों से गत तीन और चार वर्षों से लापता चल रहे 12 शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कवायद बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन के लिए शिक्षकों को तैनात किया जाता है। जिले के 1116 परिषदीय स्कूलों में करीब चार हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित हैं। जिले के छह ब्लॉकों में कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जो कई सालों से लापता चल रहे हैं। विभाग की ओर से इन शिक्षकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर स्कूल में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। बुधवार को विभाग की ओर से लापता चल रहे 12 शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी कर सात अप्रैल तक उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय बहरैची के शिक्षक आलोक कुमार सिंह निवासी बरडीहा जौनपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोनिया के चंद्रजीत निवासी काशीदासपुर तरावं जौनपुर, प्राथमिक विद्यालय शेरपुर के सियाराम निवासी जराही बरौत इलाहाबाद, प्राथमिक विद्यालय इनारगांव के सुधीर रंजन निवासी भदौरी जखनिया गाजीपुर, प्राथमिक विद्यालय पीपरगांव द्वितीय के उमाकांत उपाध्याय निवासी खजुरी वाराणसी, प्राथमिक विद्यालय सारीपुर के रामचंद्र निवासी नगरेश मंझनपुर इलाहाबाद, प्राथमिक विद्यालय पुरूषोत्तमपुर की कल्पना सिंह चौहान निवासी बिसडा, अतरा बांदा, प्राथमिक विद्यालय होलपुर के अनिल कुमार शुक्ल निवासी हरिहरगंज ज्ञानपुर, प्राथमिक विद्यालय बलापुर के योगेश कुमार निवासी डेढ़ावल, सकलडीहा चंदौली, प्राथमिक विद्यालय रोही अकोढ़ा के अनूप कुमार, प्राथमिक विद्यालय अनरीपुर की राखी यादव दारागंज इलाहाबाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदापुर की ऊषा यादव निवासी सम्हई भटानी भदोही शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व में कई नोटिस जारी करने के बाद भी लापता चल रहे शिक्षक उपस्थित नहीं हुए। अंतिम नोटिस जारी कर सात अप्रैल तक मौका दिया है, उक्त तिथि के दिन उपस्थित न होने पर सभी की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें