फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व लाभ योजना को जन-जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। केंद्र सरकार की मातृत्व लाभ योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा, एएनएम व अस्पताल कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. वीके सिंह ने कहा कि योजना के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए लोगों को इसकी जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि सरकार पहली बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं के प्रथम टीकाकरण पर एक हजार रुपये दिए जाते हैं। द्वितीय टीकाकरण पर दो हजार रुपये तथा संस्थागत प्रसव के बाद माता को 14 रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब बच्चा एक वर्ष का हो जाता है, तो उसके टीकाकरण के समय दो हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान है। कहा कि इस योजना का लाभ किसी भी आय सीमा वाले लाभ उठा सकते हैं। एएनएम और आशा को निर्देशित किया गया कि लोगों को इसके बारे में जागरूक करें। बैठक में डॉ. अमित दूबे, डॉ. रामाशीष, डॉ. भूमिका जायसवाल, डॉ. शालिनी पाठक, डॉ. अफरोज अंसारी इंदु देवी, गीता सिंह, शैलजा, आशा सिंह, संगीता देवी, सीता पटेल, अर्चना देवी, हंसा देवी, प्रीती देवी, निर्मला देवी, रीजा गुप्ता, सरिता देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें