कौलापुर । केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की रविवार को कौलापुर स्थित एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से होने वाले उत्पीड़न पर नाराजगी जताई गई। सभी ने एक मत होकर कहा कि व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न बंद न हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष देवी प्रसाद पांडेय ने कहा कि एकता से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराएं। वक्ताओं ने कहा कि जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के कारण दवा व्यवसायी आजिज आ चुके। कहा कि हम व्यवसाय करते है तो उसका टैक्स देते है, चोरी नही करते । पुलिस विभाग का दुकानों की जांच करने का कार्य नही है। हम कई दशकों से व्यापार करते आ रहे हैं। दवा व्यवसाइयों की जांच के नाम पर धनउगाही अब नहीं होने दिया जाएगा और ना ही कोई दवा व्यवसाई परेशान होगा। जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन कर सभी को जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर सुरेश चंद्र शुक्ला, प्रभात मिश्रा, डी एस पाडेय, सतीश चंद्र पांडेय, प्रमोद चौरसिया ,संतोष पांडेय, डॉक्टर अंसारी, राधेश्याम जायसवाल, दीपक तिवारी, शुभम मिश्रा ,मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।