गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग में मिर्जापुर त्रिमुहानी पर रविवार की देर रात अचानक इलाहाबाद से मिर्जापुर की ओर जा रही वाहनों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक दिया उस समय अफरा तफरी मच गई जब ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस कर्मी व होमगार्ड ने मिर्जापुर रोड पर बड़े वाहनों के दो जनपद के आला अधिकारियों ने एक माह के लिए आवागमन रोकने का आदेश दिया था। इससे नाराज मिर्जापुर की तरफ जा रहा ट्रेलर चालक ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता और थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने ट्रक चालकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नोकझोंक करने लगे। इससे एक घंटे तक आवागमन प्रभावित था। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसी तरह लोगों ने समझा-बुझाकर के जाम को समाप्त कराया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मिज़ार्पुर शास्त्री पुल जर्जर हो गया है। इंजीनियर उसकी देखभाल कर गाड़ियों के आवागमन के लिए निर्देश देंगे, तभी वाहनों को इसकी इजाजत दी जाएगी।