फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठें तो हेलमेट जरूर लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए मंगलवार को पुलिस ने दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले भर में जांच और जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट न लगाने और तीन सवारी बैठा कर बाइक चलाने पर 20 वाहनों के चालान किए गए और 18 वाहन चालकों से करीब छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को बताया गया कि सुरक्षा और यातायात नियम के लिहाज से बाइक चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट जरूर लगाना जरूरी है।
विज्ञापन

खराब मौसम और शिवरात्रि की गहमागहमी के बीच पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे और जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों में वाहनों को रोककर कागज और हेलमेट की जांच पड़ताल की गई। पुलिस और यातायात प्रभारी की चेकिंग के दौरान 20 वाहनों का चालान किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार के मुताबिक चेकिंग अभियान के दौरान लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को यह समझना जरूरी है कि बाइक चलाने वाले के लिए हेलमेट लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी पीछे बैठे लोगों के लिए भी है। इसलिए बाइक पर पीछे बैठकर चलने वाले को भी हेलमेट लगाना चाहिए। यह सुरक्षित है और कानून ढंग से ठीक भी। मंगलवार के अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बाइक सवारों के हेलमेट के अलावा अव्यस्क के वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, दो बीमा के वाहन, चार पहिया वाहन चालकों के सीटबेल्ट की चेकिंग की की गई। वाहन चेकिंग को लेकर चालकों में दहशत बनी रही। तमाम दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक आगे चेकिंग देखकर या किसी से सूचना मिलने के बाद मुड़कर वापस चले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें