फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तहसीलदार से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को ज्ञानपुर तहसील का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान तहसीलदार की लापरवाही उजागर होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, कार्यालय परिसर में जगह-जगह धूल और गंदगी मिलने पर नाजिर को भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी तहसील कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने ने अभिलेखागार, नजारत, रिकार्ड रूम, संपत्ति रजिस्टर, खसरा, राजस्व संग्रह, विभिन्न पट्टे, बड़े बकाएदारों का विवरण, राजस्व कर्मियों की सर्विस बुक आदि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अभिलेखों के रख रखाव पर संतोष जताया लेकिन तहसीलदार की कार्यशैली को लापरवाही बताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा। चेतावनी दी कि अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। बड़े बकायेदारों से आरसी के माध्यम से राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया। साथ ही सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा, उप जिलाधिकारी आशीष कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें