फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल विवाहिता जली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज/गोपीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के दौड़ियाहीं गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। विवाहिता की शादी नौ महीने पहले ही हुई थी और वह गर्भवती थी। सुबह गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे उसके भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी बहन को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति, जेठ और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दौड़ियाहीं गांव निवासी वंशीधर मौर्य के बेटे धर्मेंद्र मौर्य की शादी 23 अप्रैल 2017 को मिर्जापुर के कछवां बाजार निवासी घनश्याम मौर्य की बेटी सीमा मौर्य (22) के साथ हुई थी। शुक्रवार को सुबह उसके जेठ ने गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में सीमा को सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही विवाहिता के पिता घनश्याम मौर्या, भाई धर्मेंद्र और मां रंजू समेत बड़ी संख्या में लोग सीएचसी में पहुंच गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद दहेज को लेकर ससुराल वाले सीमा को परेशान करते थे। विवाहिता के भाई धर्मेंद्र ने कहा कि मेरी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है, उसके बाद केरोसिन छिड़ककर जला दिया गया। कहा कि उसकी बहन गर्भ से थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के पति, जेठ और सास के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। ऊंज थाने की पुलिस ने पति, जेठ और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मृतका की मां रंजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। ज्ञानपुर सीओ रामकरन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें