फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर के कहर से एक और जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हफ्तेभर तक कोहरे की घनी चादर तनने और बदली के माहौल के चलते बनी हाड़कंपाऊं ठंड की स्थिति में रविवार को थोड़ा बदलाव आया। रविवार को आसमान साफ हो गया और सूर्योदय के साथ ही गुनगुनी धूप निकल गई, लेकिन, गलन में तनिक भी कमी नहीं थी। शीतलहरी के चलते सामान्य जनजीवन बेपटरी रहा। ठंड लगने से गोधना गांव में एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड कम होती नहीं दिख रही है। करीब छह दिनों तक घने कोहरे और बदली रविवार को छंट गया। सुबह से ही धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाओं से गलन बरकरार रहा। पांच से छह दिन बाद निकली धूप को सेंकने के लिए लोग छतों पर जहां एकत्रित हो गए वहीं कई दिनों से गंदे कपड़ो आदि को साफ किया। आसमान खुलने से जिले के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिर गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। लोग पूरे दिन अलाव के सहारे ठंड से जूझते दिखे। देर शाम ठंड लेने से एक वृद्ध की मौत हो गई। डीघ क्षेत्र के गोधना (सूफीनगर) गांव निवासी सियाराम सरोज (60) शौच करने के लिए गया। लौटने के बाद उसे कंपकंपी छूटने लगी। अलाव तपाने के बाद परिवार वाले उसे इलाहाबाद लेकर गए। वहां जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर मौसम साफ होने पर जिलाधिकारी विशाख जी ने प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे संचालित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें