फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा शर्मा कांग्रेस में शामिल, जिला कमेटी को पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव से ठीक पहले जिला कमेटी की ओर से नियम विरुद्ध ढंग से निलंबित रामनगर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य रेखा शर्मा बुधवार को कांग्रेस में फिर शामिल हो गईं। पार्टी में फिर से शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी थी, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगी। रेखा बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाब नबी आजाद व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ‘औरंगाबाद हाउस’ के दवाब में रेखा का टिकट काट कर शैलेंद्र किशोर पांडेय ‘मधुकर’ को प्रत्याशी बनाया गया था। रेखा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में निलंबित कर दिया गया था। निर्दलीय मैदान में उतरीं रेखा ने तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया, जबकि ‘मधुकर’ को चौथा स्थान मिला। इसके बाद पार्टी के फैसले पर सवाल उठ रहे थे। माना जा रहा था कि पार्टी ने एक जीती हुई सीट को गंवा दिया। बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि उन्हें रेखा के निलंबन वापसी की जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव अन्नू ने रेखा की कांग्रेस में वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत और मठाधीशों की हार है।
रेखा शर्मा को कांग्रेेस में शामिल होने की घोषणा करते हुए आजाद ने कहा कि इनके शामिल होने से वाराणसी में कांग्र्रेस अब और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वाराणसी की दो नगर पंचायतों, रामगनर और गंगापुर पर अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। इस दौरान सांसद प्रमोद तिवारी और वाराणसी से कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. जितेंद्र सेठ व प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोगों ने 29 दिसंबर को रेखा का निलंबन वापस लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं को पत्र लिखा था। वैसे भी जिला या शहर कमेटी को पीसीसी सदस्य को निलंबित करने का अधिकार ही नहीं है। रेखा के निलंबन पर पूर्व विधायक स्व. कैलाश टंडन ने भी विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें