फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को छुड़ाने के लिए छात्रों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मारपीट के एक मामले में साथी छात्र को लंका पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से नाराज बीएचयू के बिरला हॉस्टल के छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। पहले छात्र लंका थाने पहुंचे। वहां छोड़ने के लिए हंगामा किया। बात नहीं बनी तो शाम को लंका, सिंहद्वार बंद कर धरने पर बैठ गए। करीब घंटे भर तक चले प्रदर्शन के बाद सीओ भेलूपुर ने साथी छात्र अबरार को छोड़े जाने की जानकारी दी तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लाल बहादुर छात्रावास में रहने वाले एक छात्र की बीएचयू गेट पर सुबह चाय पीने के दौरान दवा दलालों से किसी बात पर नोकझोंक हो गई थी। दलालों ने उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर साथियों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई कर दी। उधर संचालक संजय की तहरीर पर पुलिस ने 8-10 अज्ञात युवकों पर बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच, बिरला हॉस्टल का छात्र अबरार अपने किसी रिश्तेदार को दिखाने बीएचयू हास्पिटल पहुंचा। यहां दलालों ने सुबह हुई मारपीट में शामिल छात्र समझकर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। साथी के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही हॉस्टल के कई छात्र थाने पहुंच गए और उसे छोड़ने का दबाव बनाने लगे। बात नहीं बनने पर छात्रों ने सिंहद्वार पर आकर गेट बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। करीब घंटे भर बाद एसओ लंका, सीओ भेलूपुर ने अबरार के छोड़े जाने की जानकारी दी तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें