वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय युवा मंच का गठन शनिवार को किया गया। विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पं. विवेक शंकर तिवारी को, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पं. पी.पी. आनंद मिश्रा को शपथ दिलाई गई।
शनिवार को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रीय युवा मंच में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर डा. सुधीर कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. साकेत शुक्ला, उपाध्यक्ष डा. शैलेष मालवीय, पं. बच्चा शुक्ला, पं. विशाल औढ़ेकर, पं. शुभम तिवारी, महामंत्री पं. आशुतोष ओझा, डा. संदीप त्रिपाठी, मंत्री डा. षडानंद पाठक, कोषाध्यक्ष पं. संतोष तिवारी और प्रचार मंत्री पं. शीतला पांडेय को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा मोहन तिवारी को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रचार एवं प्रसार मंत्री और पं. अनंत कुमार त्रिपाठी को चंदौली जिलाअध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सतीश चंद्र मिश्रा ने की। इस दौरान पं. सूरकांत झां, वीपी मिश्रा, शीतला प्रसाद पांडेय, शशिभूषण मिश्रा, राकेश तिवारी एव ंअमितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।