फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछाई जाने लगी अधूरी मेन पेयजल पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जल निगम और मेघा कंपनी के बीच सहमति बनने के बाद कंपनी ने दोबारा काम शुरू कर दिया है। सारनाथ में बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) के लिए गंगा से पानी लिफ्ट करने केलिए अधूरी मेन पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। सात साल से लटकी योजना को अब मूर्त रूप लेने की उम्मीद दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

वरुणा पार इलाके की करीब पांच लाख की आबादी को साफ पानी पिलाने के लिए जेएनएनयूआरएम के तहत जल निगम ने वर्ष 2010 में मेघा कंपनी को कार्य दिया था। कुछ काम होने के बाद जमीन विवाद तथा कंपनी और जल निगम के बीच तालमेल न होने से काम बंद हो गया था। इसी में एनएचएआई ने भी वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग-29 को फोर और सिक्स लेन के फेर में पाइप बिछाने से रोक दिया था। अब एनएचएआई और जल निगम से मामला निस्तारित होने केबाद मेघा कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। गंगा का पानी चंद्रावती से लिफ्ट किया जाना है। वहां से सारनाथ तक 17 किमी की लंबी पाइप लाइन बिछानी थी। इसमें से तकरीबन 10 किमी पाइप बिछाई भी गई मगर विवाद के चलते काम बंद हो गया था। नगर निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि पाइप बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें