फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुलेगा बापू का विश्राम कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय स्थित बापू के विश्राम कक्ष अब आम पर्यटकों के लिए भी खोला जाएगा। साथ ही इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा। सोमवार को कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का यह स्मृति कक्ष काशी में आने वाले पर्यटक भी देख सकेंगे। इसके लिए संकाय के बाहरी हिस्से से भी प्रवेश द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दिन महिला छात्रावास में अभिभावकों के लिए बनाए गए कक्ष का उद्घाटन भी होगा। इसमें छात्राओं के अभिभावकों या रिश्तेदारों के ठहरने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा विभाग में बने बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण होगा। इस भवन का नाम नैचुरोपैथी सेंटर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें