फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट कैनाल के कर्मियों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर ब्लॉक के नियारडीह लघु डाल लिफ्ट कैनाल न चलाने से खफा किसानों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव सतीश चौबे की अगुवाई में रविवार को लिफ्ट कैनाल की मुख्य शाखा पर धरना-प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से गुस्साए किसानों ने कर्मचारी मैकेनिक महेंद्र और जिलेदार रामप्रताप सिंह को बंधक बना लिया। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी नहीं पहुंचे। इसके बाद किसानों ने चेतावनी दी कि तीन दिन बाद अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना दे रहे किसानों ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व नहर की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन कर चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके तैनात कर्मचारी और अधिशासी अभियंता की लापरवाही के चलते नहर को पूरी क्षमता से नहीं चलाया जा रहा है। इससे बाबतपुर, उधोरामपुर माइनर में पानी नहीं जा पा रहा है और धान की फसल फूटने की कगार पर होने के बावजूद खराब हो रही है। सतीश चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार में प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय सांसद के इलाके में नहरों में पानी नहीं है। किसान पानी को तरस रहे हैं। बताया कि नहर पर किसानों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई है तीन दिन के भीतर लिफ्ट कैनाल पूरी क्षमता से चलाकर टेल तक पानी नहीं पहुंचाया गया तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन में तब्दील कर दिया जाएगा। वहीं किसान जटा चौबे, दिलीप ने बताया कि नहर की मुख्य शाखा में दर्जनों अवैध कुलाबे लगे होने से पानी रजवाहों तक नहीं जा पा रहा है। इसके चलते नियार, बाबतपुर, रजला, उद्योरामपुर, पूरेघूशाह, नवलशाह कोट के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सींच पाल सुमंत ने बताया कि माइनरों में पानी नहीं जा रहा है, जिससे खेतों की पड़ताल नहीं हो पा रही है। धरने पर मधुसूदन चौबे, लाले चौबे, राजकुमार प्रजापति, कवि प्रजापति, मुट्टन चौबे, अरविंद सिंह, श्वेत कमल चौबे, सदर अमीन मन्ना चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें