फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवें दिन 310 जाइरीन काबा रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुकद्दस सफर हज के तहत चौकाघाट स्थित अस्थायी हज हाउस से जाइरीन की रवानगी का सिलसिला नौवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को दो फ्लाइट्स से कुल 310 हजयात्रियों ने मदीना के लिए उड़ान भरी। हजयात्रा के नौवें दिन मौलाना मुफ्ती हारून रशीद नक्शबंदी ने दुआख्वानी के साथ जाइरीन को रवाना किया। हज पर जा रहे जाइरीन को मुबारकबाद दी और उनकी सलामती के लिए दुआएं कीं। उनके लिए भी दुआएं कीं जो हज पर नहीं जा पा रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को हजयात्रियों के जत्थे में गाजीपुर और कुशीनगर के सर्वाधिक हज जाइरीन रहे। उन्हें विदा करने के लिए हज हाउस में नाते रिश्तेदारों का मजमा था। इस मौके पर सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद, हाजी रईस अहमद, डॉ. अकबर अली, डॉ. अमीन, कारी मोहम्मद मुश्ताक, अदनान खान, जुनैद अली खान, मोहम्मद रियाज, मो. इमरान, सलमान शाहिद, तारिक हसन, मो. कुद्दूस आदि हजयात्रियों की खिदमत में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें