फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 ट्रक प्याज सड़ने से पहड़िया मंडी में फैली दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 70 ट्रकों में भरकर मंगाए गए 14 हजार क्विंटल प्याज में सड़न से पहड़िया मंडी में चौतरफा दुर्गंध फैल गई है। मध्य प्रदेश से रेल परिवहन के जरिए प्याज की यह खेप मंगाई गई थी। सड़कों के किनारे सड़े प्याज का ढेर लगने से आसपास के इलाके के लोग भी परेशान हैं। दुर्गंध और गंदगी से राह चलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

आढ़ती बाबू भाई, हीरालाल, डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा, काशी नाथ गिरी, बब्बू, बल्लू, बिरजू, रणजीत, राधेश्याम ने बताया कि चार दिन पहले मध्यप्रदेश से मालगाड़ी से प्याज की रैक वाराणसी पहुंची थी। लगभग 70 ट्रकों में भरकर इसे पहड़िया मंडी ले आया गया। यहां पहुंचने तक अस्सी फीसदी प्याज में सड़न शुरू हो चुकी थी। खराब क्वालिटी के चलते यहां लोगों ने अपने माल ही नहीं उठाए। मंडी परिसर में दुर्गंध और गंदगी से सांस लेना दुश्वार है। आढ़तियों और स्थानीय लोगों ने मंडी प्रशासन और नगर निगम से तत्काल सड़े प्याजों का निस्तारण कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें