फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित - 11 हजार किमी की यात्रा पर निकले पिता- पुत्र जौनपुर से0-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। 100 सीसी बाइक में जीपीएस सिस्टम लगाकर समाजसेवी कमल सिंह भाटिया अपने पुत्र मोहित सिंह के साथ बुधवार को सुबह छठी बार बाइक से देशाटन पर निकले हैं। सांप्रदायिक सौहार्द के लिए 11 हजार किमी यात्रा पर निकले भाटिया को एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिन्सू ने बुधवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। सिख समाज ने उनकी यात्रा की मंगलकामना की।
विज्ञापन

इसके पूर्व जेसीज चौराहे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएलसी प्रिंसू ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के निमित्त कमल भाटिया की देश यात्रा एक संदेश है। वूडलैण्ड बजाज के निदेशक व आयोजक अरुण कुमार सिंह पप्पू ने कहा कि 100 सीसी की बाइक से छठी बार यात्रा हो रही है जो देश को एक नजरिये से देखने का कार्य करेगी। भाटिया जौनपुर से पहले रामेश्वरम् जायेंगे फिर वहां से लद्दाख स्थित दातन साहब जायेंगे। साथ में उनका पुत्र मोहित सिंह भी रवाना हुआ। लोगों ने भारत माता की जय उद्घोष के साथ पिता-पुत्र को रवाना किया। समारोह में प्रमुख ग्रंथी जीउपाल सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह, खडग सिंह, तेजा सिंह, हरपाल सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, डा. बीपी सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर नरेन्द्र कौर भाटिया, डा. मनोज वत्स, निखिलेश सिंह, अखिलेश सिंह बब्बू उदय सिंह, रिंकू सिंह, मोतीलाल यादव, अजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें