फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटलों में 1800 बेड, भर्ती मरीज 1000, फिर बेड की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में करीब 40 से ज्यादा सरकारी-निजी अस्पताल को कोविड हास्पिटल बनाया गया है। यहां 1800 से अधिक बेड भी हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी भी संक्रमित 16 हजार में से 15 हजार से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में कोविड हास्पिटल में बेड क्यों नहीं मिल पा रहा है यह समझ से परे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन बार-बार सभी व्यवस्था होने के दावे कर रहा है। इन सबके बीच जो सबसे बड़ी समस्या है वो ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सुविधा वाले बेड की है।
विज्ञापन

कोई बेटा अपनी संक्रमित मां तो कोई पिता को लेकर अस्पताल का चक्कर काट रहा है, लेकिन बेड नसीब नहीं हो रहा है। हाल यह है कि कोविड हास्पिटल में कितने बेड हैं उसमें कितने मरीज भर्ती है, कितने खाली हैं। इसकी जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं दी जा रही है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने इस बारे में बताया कि जल्द बेड व अन्य सुविधाओं में हो रही परेशानी का समाधान किया जाएगा।
अस्पताल से निराश, कंट्रोल रूम से भी राहत नही
मंडुवाडीह निवासी 35 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई। इसके बाद भिखारीपुर स्थित कोविड अस्पताल गए। यहां बेड न होने की नोटिस चस्पा था। कंट्रोल रूम में फोन करने पर वहां भी बेड नहीं होने का जवाब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल की स्थिति
अस्पताल कुल बेड भर्ती मरीज
दीनदयाल अस्पताल 202 92
हेरिटेज 200 96
ईएसआईसी 40 14
बरेका अस्पताल 40 13
एपेक्स 86 58
मेरेडियन 30 18
त्रिमूर्ति हास्पिटल 20 8
सर्वोदय 20 8
आलोक हास्पिटल 15 6
नोवा 31 8
(नोट-यह स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 अप्रैल को तैयार सूची है। )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें