फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी गाना बजाने को लेकर गाजीपुर में दो समुदायों में मारपीट, पथराव में 18 घायल

Wed, 17 Jun 2020 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के गहमर क्षेत्र के गोड़सरा गांव में बुधवार दोपहर में ट्रैक्टर में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं। बवाल की सूचना पर डीएम, एसपी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। मारपीट में एक पक्ष के 18 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल तीन भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


 गोड़सर गांव में बुधवार दोपहर एक ट्रैक्टर चालक भोजपुरी गाना बजा रहा था। दलित बस्ती निवासी सुरेश राम के पुत्र राहुल (15) ने चालक को गाना बजाने से मना किया। इस पर चालक ने ट्रैक्टर मालिक को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में ट्रैक्टर मालिक कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी होने लगी। इस पर ट्रैक्टर मालिक ने फोन कर और लोगों को बुला लिया।

इसके बाद दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब पौन घंटे तक दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। दलित बस्ती के लोगों के एकजुट होते देख दूसरे समुदाय के लोग भाग गए। मारपीट में बस्ती के करीब 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएम ओमप्रकाश आर्य, एसपी ओमप्रकाश सिंह के साथ एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, सेवराई एसडीएम विक्रम सिंह और जमानिया एसडीएम सत्यप्रिय सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई और स्थिति को काबू में किया। घायलों को सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया गया है।

हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीन भाइयों जालिम राम (45), आसिफ उर्फ बलिस्टर (35) और सुग्रीव (40) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तनाव के मद्देनजर गांव में छह बटालियन पीएसी के साथ ही काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गाना बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दलित पक्ष की तरफ से तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स लगाई गई है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें