वाराणसी। सुख-सौभाग्य में उत्कर्ष प्रदान करने वाले पर्व अक्षय तृतीया पर बाजार में उत्साह रहा। उम्मीद के मुताबिक कारोबार ने रफ्तार पकड़ी। सबसे ज्यादा सराफा, ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रानिक बाजार पर धन बरसा। बाजार विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक चार सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार त्योहार पर हुआ। इस बार कारोबार में बीस फ ीसद से अधिक इजाफ ा हुआ है।
सुबह से बाजार गरमाने लगा और यह सिलसिला देर शाम तक चला। आभूषण प्रतिष्ठानों पर सबसे ज्यादा ग्राहक उमड़े और लोगों ने हीरे, सोने-चांदी के गहनों की दिल खोलकर खरीदारी की। इससे सराफा कारोबार से जुड़ लोगों के चेहरे खिल उठे। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समिति के महामंत्री किशोर सेठ ने बताया कि अक्षय तृतीया से पहले ही थोक कारोबार 200 से 250 करोड़ तक हुआ। यदि रिटेल कारोबार को मिला लिया जाए तो सराफा कारोबार तीन सौ करोड़ से ज्यादा का होने का अनुमान है। इसके अलावा बर्तन कारोबार भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहा।
ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने देर रात तक शोरूम खोले रखे। शोरूम संचालकों के अनुसार, सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन की खरीदारी पर काफी बढ़ी है। ऑफर्स ने ग्राहकों को खूब लुभाया।
ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य गिरीश गुप्ता ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर बाजार अच्छा रहा। लगन की भी खरीदारी हुई। दो पहिया के साथ चार पहिया वाहन भी खूब बिके। हीरो के अधीष्ठाता कुशाग्र अग्रवाल ने बताया कि कई कंपनियां छूट के साथ इंश्योरेंस भी फ्र ी दे रही है। इससे भी बिक्री का ग्राफ अच्छा रहा। पिछले साल की अपेक्षा बाजार में 10 प्रतिशत ग्रोथ हुई। मंगलवार को सौ वाहनों की डिलीवरी की गई। इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के कारोबारी राजेश सोनी के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व भी धनतेरस का रूप लेते जा रहा है। लोग अब इलेक्ट्रानिक्स गुड्स की भी खरीदारी करने लगे हैं।