फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर का इस्तीफा नामंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर वाराणसी के सैयद हसन मेहंदी कब्बन ने मंगलवार को अपने पद और कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। लेकिन प्रदेश नेतृत्व ने उनका इस्तीफा नांमंजुर कर दिया।
विज्ञापन

कब्बन ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि कांग्रेस में अल्पसंख्यक कार्यकर्त्ताओं का शोषण बदस्तूर जारी है। कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यकों को नहीं पचा पा रही है। कांग्रेस में अल्पसंख्यकों को किरायेदार के रूप में देखा जाता है, इसलिए किराएदार कांग्रेस का मकान खाली कर रहा है। उन्होंने कई नेताओं के पर आरोप भी लगाए। वहीं मंगलवार कीे शाम को वाराणसी पहुंचने पर हसन मेहंदी से बुलाकर फरान आजमी ने एक होटल में 40 मिनट बात की और राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक नदीम जावेद के निर्देश पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी फरान आज़मी ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र नामंजूर कर दिया और उनकेे मुद्दे पर गंम्भीरता पूर्वक विचार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें