फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों के हुनर से गढ़ी सुंदर कलाकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महान चित्रकार और मूर्तिकार माइकल एंजेेलो के स्मृति दिवस पर रविवार को विद्यापीठ के ललित कला विभाग में लाइव प्रोट्रेट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रोट्रेट आर्टिस्ट ग्रुप और काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें 125 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कार ने वॉटर कलर के जरिए चित्रकारी को लाइट और डार्क शेड प्रदान किया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आए पवन कुमार मौर्या नेअपने पोट्रेट में ऑयल कलर के साथ एक्रेलिक रंगों का प्रयोग कर नयापन देने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और आगरा विश्वविद्यालय सहित कई महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। संयोजक डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा रहे। इस अवसर पर केतन सुरेश राणे, डॉ. रामराज, डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें