फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी काशी की शास्त्रार्थ परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नौ साल बाद काशी की शास्त्रार्थ परंपरा फिर से नौ मार्च से शुरू होने जा रही है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय की ओर से शुरू की जा रही इस परंपरा में देश भर के युवा विद्वान भाग लेंगे। इसमें न्याय, वेद, व्याकरण पर शास्त्रार्थ होगा, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति के मुरलीधरन शास्त्री होंगे।
विज्ञापन

काशी की यह परंपरा संस्कृत विश्व विद्यालय मेें वर्ष 2009-10 तक चली, लेकिन इसके बाद यह परंपरा बंद हो गई। अब विश्वविद्यालय यह परंपरा फिर से शुरू करने जा रहा है। विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला ने बताया कि इस संस्कृत अष्टावधान्म परंपरा को फिर से जीवित करने के लिए 9 से 11 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय शास्त्रार्थ सम्मेलन में केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पांडिचेरी, बिहार और यूपी के 50 से अधिक विद्वान शमिल होंगे। इसमें 7 साल से लेकर 40 साल तक के विद्वान और बटुक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें