वाराणसी। आदमपुर पुलिस ने कोनिया स्थित विजईपुरा के पास से मुठभेड़ के दौरान सनी सिंह गिरोह के सदस्य मोनू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोनू के पास से 32 बोर का देसी रिवाल्वर, जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तारी के दौरान मोनू ने पुलिस टीम के ऊपर फायर भी किया लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए आदमपुर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
रविवार को आदमपुर थाने पर सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के पागलखाना रोड निवासी मोनू चौहान पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सनी सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आदमपुर इंस्पेक्टर को शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया। शातिर अपराधी मोनू चौहान कोनिया इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया है। पुलिस ने विजईपुरा के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। मोनू के खिलाफ जिले के चेतगंज, कोतवाली और शिवपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।