फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाजी पर फूले नहीं समाए, खुशियों के दीप जलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में मंगलवार सुबह भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई से जश्न का माहौल है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कहीं खुशी में दीप जलाए गए तो कहीं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ शौर्य जुलूस निकाल कर मिठाइयां बांटीं गईं।
विज्ञापन

दशाश्वमेध व्यापार मंडल के तत्वावधान में चितरंजन पार्क के पास व्यापारी और आम लोग इकट्ठे हुए और गिरजाघर तक जुलूस निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और सभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कार्यक्रम में पार्षद नरसिंह दास, दिलीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, मनु जसवानी, विनय यादव आदि मौजूद रहे। नमामि गंगे की ओर से लोगों ने दशाश्वमेध घाट पर तिरंगा फहराकर वायु सेना को बधाई दी। संयोजक राजेश शुक्ला, शिवम अग्रहरि, शिवदत्त द्विवेदी, अमन गुप्ता, रामप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली और दीवाली मनाई। बजरंग दल के महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिरंगा लेकर इंग्लिशिया लाइन तिराहा पहुंचे। यहां रंग-अबीर गुलाल उड़ाने के साथ ही आतिशबाजी की। महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह, सत्येंद्र, अमितवर्मा, प्रदीप अग्रहरि, मनोज मौर्या, विजय शंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल के अध्यक्ष शरद वर्मा, महामंत्री राधेश्याम गोंड के नेतृत्व में बसही चौराहे पास तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कंचनपुर में बैठक के बाद आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। उधर, भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया संपर्क प्रमुख सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में छावनी स्थित परमवीर चक्र स्टैच्यू के पास लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। नवजन क्रांति पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष विजय सेठ आदि ने पीएम को बधाई दी। वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, महासचिव अनिल कुमार सिंह ने वायु सेना के जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में जुलूस निकालकर अबीर-गुलाल उड़ाया। संगठन मंत्री विजय प्रताप के नेतृत्व में निकले जुलूस में अंशुमान बरनवाल, बृजेश त्रिपाठी, देवनारायण पांडेय, आशीष चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें