फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय के मंच पर दिखा भावी इंजीनियरों का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीटयूट के छह दिवसीय वार्षिकोत्सव अभ्युदय 2019 के तीसरे दिन भावी इंजीनियरों का तकनीकी हुनर देखने को मिला। एक से बढ़कर एक मॉडल के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्मार्ट सिक्योरिटी डोर के साथ माइंडस आई, पाल्यूशन मानीटरिंग सिस्टम, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम का मॉडल प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन ई. अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन अमित मौर्य के देखरेख में चल रहे कार्यक्रम में कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग विभाग का उदघाटन सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सिस्टम मैनेजर डॉ. विजय मणि तिवारी ने किया। उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों में बीट कंप्यूटर एएलयू, स्मार्ट सिक्योरिटी डोर, पाल्यूशन मानीटरिंग सिस्टम, बायोमेट्रिक अटेन्डेंस सिस्टम, स्वायल हेल्थ टेस्टिंग सिस्टम, माडलिंग आफ शिप आडेटिंटीग सिस्टम, स्मार्ट बेसिन आदि मॉडलों को देखकर इससे जुड़ जानकारी दी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के मॉडल का बिजली उपकेंद्र डुबकिया के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रामानंद चौहान ने अवलोकन किया। इसमें छात्रों ने होम आटोमेंशन यूजिंग गूगल असिस्टेन्स, प्लांट वाटरिंग सिस्टम, पाल्यूशन मानिटरिंग सिस्टम, स्पीड कनट्रोल आफ फैन वीथ रूम टेम्परेचर आदि को देखा। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार ई. असीम देव, एसएस कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें