फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार चढ़ा परवान, पका मन का पकवान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वेलेंटाइन डे के पांचवें दिन प्रॉमिस डे पर किसी ने रोजना मॉर्निंग विश के लिए कॉल करने और पार्टी देने जैसे प्रॉमिस किए तो किसी ने जीवन भर साथ न छोड़ने जैसे बड़े वादे। वेलेंटाइन वीक में सोमवार को शहर में युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ ही माता-पिता और भाई-बहनों से भी अलग-अलग वादे किए।
विज्ञापन

प्रॉमिस डे जिंदगी वादा निभाने को दृढ़ रहने का दिन है। ऐसे में शहर के बाजार में युवाओं ने ग्रीटिंग कार्ड और उपहारों की जमकर खरीदारी की। कुछ कप्लस ने ‘स्पेशल कप’लिया, जिसमें जोड़े अपनी तस्वीर प्रिंट करवा रहे हैं। इस कप में चाय-कॉफी या अन्य गर्म पदार्थ डालने पर जोड़ों की तस्वीर उभरकर सामने आ जाती है। इसके अलावा ‘मैटेलिक फोटो फ्रेम’ भी कई लोगों ने खरीदारी की।
मौका चाहे खुशी का हो या गम का, दोनों में ही गले लगाने से सामने वाले को अपनेपन का अहसास होता है। किसी से गिले शिक वे मिटाने में भी ये झप्पी जादू का काम करती है। किसी को हग करके सुरक्षित माहौल का एहसास होता है तो किसी को जन्नत का। वेलेंटाइन वीक में मंगलवार को हग डे सेलिब्रेट किया जाएगा।
विज्ञापन

मैं शिक्षक हूं। स्कूल के लिए सुबह साढ़े पांच बजे रोज निकलता हूूं। और लौटते-लौटते शाम हो जाती है । काम के टेंशन और थकान के चलते बुरा हाल होता हैं, लेकिन घर पहुंचते ही बेटियां दौड़ते हुए आती है और गले से लिपट जाती है। मेरी सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। ठीक वैसे ही किसी बात को लेकर बेटी रोती है तो मैं उसे जादू की झप्पी देता हूं। उसके मुंह से ये सुनना बहुत अच्छा लगता है। ‘पापा मुझे हगी चाहिए।
मां के हग से दूर हो जाती है हर टेंशन
सुंदरपुर निवासी भावनी और कोपल के लिए मां को गले लगाते ही सारी टेंशन झट से दूर हो जाती है। भावनी कहती है कई बार एक्जाम की टेंशन होती है मां की जादू की झप्पी एक टॉनिक की तरह काम करती है और टेंशन चुटकी में गायब हो जाती है। वहीं कोपल के लिए मां का हग सबसे प्यारा गिफ्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें