फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमेगी मोबाइल वैन, सेहत के प्रति करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मधुमेह और हाईपरटेंशन जैसे गैर संचारी रोगों के बारे में अब लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो मोबाइल वैन शहर में भ्रमण करेंगी। इसके माध्यम से जांच करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर दवाएं भी दी जाएंगी। बुधवार को बजरडीहा मस्जिद वाले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दो मोबाइल वैन की लांचिंग की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और पीएसआई (पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने मोबाइल वैन को रवाना करते हुए बताया कि वैन के माध्यम से अगले एक माह तक शहर के विभिन्न इलाकों में गैर संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें नुक्कड़ नाटक भी होगा। बताया कि समाज में पांच फीसदी लोग मधुमेह और हाईपरटेंशन से ग्रसित हैं। शहर के करीब 150 मलिन बस्तियों में वैन जाएगी। इस दौरान ऐसे लोगों की तलाश की जाएगी, जिनका ब्लडप्रेशर व हाईपरटेंशन बढ़ता या कम होता रहता है। जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला गैर संचारी रोग क्लीनिक और नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें