फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मिला नहीं, पुराना भी नहीं कर रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बैंकों की ओर से हजारों खाताधारकों को नए एटीएम कार्ड अब तक नहीं दिए गए हैं। कई खाताधारकों के पुराने कार्ड अब काम नहीं कर रहे हैं। बुधवार को पुराने एटीएम कार्ड के धारक अपनी पासबुक और एटीएम कार्ड लेकर बैंकों के चक्कर लगाते रहे। संबंधित बैंकों की शाखाओं से खाताधारकों को संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

आरबीआई ने सुरक्षा पहलुओं के मद्देनजर सभी बैंकों को चिप लगा नया एटीएम कार्ड देेने का निर्देश दिया है। इसके बाद अलग-अलग बैंकों ने 31 दिसंबर तक ही पुराने कार्ड के काम करने और एक जनवरी से इसके बंद होे जाने की जानकारी अपने खाताधारकों को दी थी। अब तक कई बैंकों एटीएम कार्ड नहीं मिल सका है। दूसरी ओर एटीएम से पैसा निकालने पर जा रहे खाताधारकों को कार्ड ब्लॉक होने की सूचना मिल रही है। इसके चलते कार्ड धारक कस्टमर केयर पर फोन कर रहे हैं। शाखाओं पर दौड़ लगानी पड़ रही है। रुपे की सुविधा वाले पुराने कार्ड ब्लॉक होने की समस्या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सबसे अधिक है। बुधवार को इसको लेकर कुछ लोग शिवपुर सहित अन्य शाखाओं में शिकायत लेकर पहुंचे। खाताधारकों के मुताबिक उन्हें जल्द नया एटीएम कार्ड मिलने की जानकारी तो दी गई लेकिन समय के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है।
कार्ड धारकों को मेसेज भेजकर 31 दिसंबर तक पुराने एटीएम कार्ड चलने की जानकारी दी गई थी। अब कार्ड भेजे जा रहे हैं। कार्ड नहीं मिलने पर खाताधारक संबंधित शाखा पर जाकर कार्ड ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश कुमार उपाध्याय, चैनल मैनेजर, यूबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें