फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के एक डाक्टर पर वीडीए के साथ मिलकर लगातार परेशान करने का आरोप आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनोद सिंह ने लगाया है। शुक्रवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से कहा कि बीते 26 दिसंबर को वीडीए का दस्ता पहुंचा और तोड़फोड़ करने लगा। 2003 में रविंद्रपुरी एक्सटेंशन में एक प्लॉट खरीदकर 2004 में वीडीए से नक्शा पास कराया। 2016 में एक डाक्टर की जमीन के बगल में प्लॉट खरीदा, जो डाक्टर को नागवार गुजरा। वे लगातार परेशान करने लगे, धमकी देने लगे की कहीं और चले जाओ। इस बीच उनकी पुत्री आईएएस हो गई।
विज्ञापन

डाक्टर और उनकी पुत्री वीडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर शिकायत करने लगे। बीते डेढ़ साल से मेरे खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं। कभी पुलिस के जरिए तो कभी नगर निगम, तो कभी वीडीए के अधिकारियों के जरिए लगातार बेवजह की धमकियां दी जा रही हैं। यहां तक की मेरे नर्सिंग होम को बंद करवाने की धमकी दी गई। इसी क्रम में वीडीए ने पहले तो नक्शा पास किया और बाद में उसे अवैध बताकर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने अतिक्रमण और ध्वस्तीकरण के नाम पर वीडीए पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें