पिंडरा। देवमूर्ति शर्मा इंटर कालेज दबेथुवा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के दौरान स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया।
इस दौरान प्रबंधक देवब्रत शर्मा ने कहा कि जितने सक्रिय अभिभावक होंगे उतने ही सक्रिय छात्र व शिक्षक होंगे। समारोह के दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं और अभिभावकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरातन छात्रों के सहयोग से 6 लाख रुपए की लागत से एक बड़े हाल का लोकार्पण भी किया। इसके पूर्व कोलअसला के प्रथम विधायक रहे व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देवमूर्ति शर्मा के मूर्ति तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्षता डॉ. रंगनाथ दुबे, संचालन प्रधानाचार्य शिवशंकर सिंह व धन्यवाद उप प्रधानाचार्य विद्यासागर राय ने किया। इस दौरान उप प्रबंधक छेदी सिंह, बालिका विद्यालय के प्रबंधक अभयकांत राय, पूर्व प्रधानाचार्य लालबिहारी सिंह, भगवान सिंह, डॉ संगीता दुबे, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।