फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत रवींद्रपुरी स्थित मलिन बस्ती के समीप रविवार की भोर में बाइक असंतुलित होने के कारण दीवार से टकराने के कारण विकास वर्मा (20) और अभिषेक उर्फ बाबी (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भेलूपुर पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन

चेतगंज थाना अंतर्गत पियरी मोहल्ला निवासी विकास और अभिषेक दोस्त थे। दोनों शनिवार की रात चेतगंज की नक्कटैया देखने की बात कह कर घर से निकले थे। दोनों रात में अपने अन्य दोस्तों के साथ घूमते हुए लंका की तरफ निकल गए। वापसी के दौरान रवींद्रपुरी स्थित मलिन बस्ती के समीप दोनों की बाइक असंतुलित हुई और सीधे दीवार से जा टकराए। विकास और अभिषेक दोनों कपड़ों के शोरूम में काम करते थे। बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अभिषेक के पिता मुन्नालाल चौरसिया ने बताया कि उनका बेटा दो भाइयों में बड़ा था। वहीं, विकास के पिता देवेंद्र ने बताया कि उनके चार बेटों में विकास दूसरे नंबर का था। अभिषेक की मां भवानी देवी और विकास की मां सरोज देवी का रो-रोकर हाल बुरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें